रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी ने फेसबुक के CEO मार्क जकरबर्ग के साथ एक वर्चुअल बैठक की. इस दौरान मुकेश अंबानी ने कहा है कि अगले 20 सालों में भारत दुनिया की टॉप-3 इकोनॉमी में शामिल होगा. जकरबर्ग और अंबानी दोनों ने भारत को डिजिटाइज करने में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की भूमिका की सराहना की है. जकरबर्ग ने कहा कि उन्हें भारत के भविष्य में काफी भरोसा है, इसलिए उन्होंने भारत में निवेश किया है. फ्यूल फॉर इंडिया 2020 इवेंट में मुकेश अंबानी और मार्क जकरबर्ग के बीच भारत में तेज आर्थिक वृद्धि, डिजिटल अर्थव्यवस्था, इकोनॉमी आदि पर विस्तार से बातचीत हुई.