कोरोना वैक्सीन (Covid Vaccine) के मसले पर अमेरिका और अमेरिकी कंपनियों से चर्चा के लिए विदेश मंत्री एस. जयशंकर (S Jaishankar) अमेरिका का दौरा करेंगे. विदेश मंत्रालय ने बताया कि जयशंकर 24 से 28 मई तक अमेरिका के दौरे पर रहेंगे.
मिली जानकारी के मुताबिक एस जयशंकर अपने दौरे के दौरान न्यूयॉर्क में संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेस (Antonio Guterres) से भी मिल सकते हैं. इसके अलावा वे वॉशिंगटन डीसी में अमेरिकी विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन (Antony Blinken) के साथ भी चर्चा करेंगे. साथ ही वे भारत और अमेरिका के बीच आर्थिक और कोरोना से संबंधित सहयोग के लिये बिजनेस फोरम पर भी विमर्श करेंगे.