Modi Cabinet का विस्तार, UP के 7 और नॉर्थ ईस्ट के 5 मंत्रियों समेत 43 मिनिस्टर्स ने ली शपथ

Updated : Jul 07, 2021 18:20
|
Editorji News Desk

New Modi Cabinet: मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल का पहला कैबिनेट विस्तार (Cabinet Expansion) हो गया है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) ने अपनी कैबिनेट में बड़ा फेरबदल करते हुए 43 चेहरों को इसमें जगह दी है. 7 जुलाई को शाम छह बजे शुरू हुए कार्यक्रम में इन मंत्रियों को राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद (President Kovind) ने शपथ दिलाई.

शपथ लेने वाले कुछ अहम नाम हैं ... नारायण राणे, सर्बानंद सोनोवाल, ज्योतिरादित्य सिंधिया, पशुपति पारस, किरण रिजीजू, हरदीप पुरी, मनसुख मंडाविया, पुरुषोत्तम रुपाला, जी किशन रेड्डी, अनुराग सिंह ठाकुर, पंकज चौधरी, अनुप्रिया पटेल, राजीव चंद्रशेखर, शोभा करणडालजे, मीनाक्षी लेखी, ए नारायणसामी, अजय भट्ट, प्रतिमा भौमिक, सुभाष सरकार, राज कुमार रंजन सिंह, जॉन बराला और निशित प्रमाणिक.

नए मंत्रिमंडल में 33 नए चेहरे हैं जबकि 10 मंत्रियों का प्रमोशन किया गया है, तो बहुत से दिग्गज मंत्रियों की छुट्टी भी कर दी गई है. मंत्रिमंडल में आने वाले 5 राज्यों की छाप देखी जा सकती है, साथ ही जातीय समीकरण को भी साधने की कोशिश की गई है. नए मंत्रिमंडल में रिकॉर्ड 27 OBC मंत्री होंगे तो 5 अल्पसंख्यक, 12 SC मंत्री तो 8 ST मंत्री होंगे. नए मंत्रिमंडल की औसत उम्र 58 साल है. कानून और अन्य तकनीकी विषयों के जानकारों की संख्या भी बढ़ाई गई है. कैबिनेट में अब 13 वकील, 6 डॉक्टर, 5 इंजीनियर और 7 लोक सेवकों शामिल हैं. नए मंत्रिमंडल में महिला मंत्रियों की संख्या भी बढ़ाई गई है. 

केंद्रीय कैबिनेट में फेरबदल और विस्तार से पहले पीएम मोदी ने शपथ लेने वाले सभी मंत्रियों के साथ अपने आवास पर मुलाकात की. इस दौरान अमित शाह, नितिन गडकरी, राजनाथ सिंह और बीजेपी के अध्यक्ष जे पी नड्डा भी प्रधानमंत्री आवास पर मौजूद थे.

Modi CabinetNew Modi CabinetModi Cabinet Expansion

Recommended For You

editorji | भारत

Chhattisgarh: छत्तीसगढ़ में दर्दनाक हादसा! कुएं में जहरीली गैस के रिसाव से पांच लोगों की मौत

editorji | भारत

Arvind Kejriwal Arrest: CM केजरीवाल के मामले में दिल्ली HC का CBI को नोटिस, कब होगी अगली सुनवाई?

editorji | भारत

Noida के Logix Mall में आग लगने की वजह से मची चीख-पुकार, देखें हाहाकारी VIDEO

editorji | भारत

Paris 2024 Olympics: PM मोदी ने खिलाड़ियों से की बात, दिया ये खास मंत्र

editorji | भारत

Amritpal Singh: अमृतपाल सिंह को शपथ ग्रहण के लिए दिल्ली ले जाया जाएगा, कैसी है पंजाब पुलिस की तैयारी?