आर्थिक तंगी से उबरने के लिए एग्जीबिटर्स ने सलमान खान से गुहार लगाई है. सलमान उन एक्टर्स में शामिल हैं, जिनकी लगभग हर फिल्म 100 करोड़ का आंकड़ा पार कर जाती है. उनका ट्रैक रिकॉर्ड देखते हुए देशभर के कई एग्जीबिटर एसोसिएशन ने उन्हें एक चिट्ठी लिखी है. एग्जीबिटर्स की अपील की है कि सलमान अपनी आने वाली फिल्म 'राधे: योर मोस्ट वांटेड भाई' 2021 के ईद के मौके पर सिनेमाघरों में रिलीज करें. एग्जीबिटर्स को उम्मीद है कि 'राधे' से ऑडियंस में लौटेगी जिससे उन्हें राहत मिलेगी.