अब जब कोरोना वायरस के दूसरे लहर की मार पड़ रही है और लॉकडाउन लगने की सालगरिह आने वाली है तब स्पाइसजेट (SpiceJet) ने सोनू सूद (Sonu Sood) को ख़ास तरीके से सम्मानित किया है. इस बजट एयरलाइन ने अदाकार सूद की तस्वीर अपनी बोइंग 737 (Boeing 737) एयरक्राफ्ट पर छापी दी है. इस बारे में सोशल मीडिया पर किए गए पोस्ट में एयरलाइन ने लिखा- 'बेहद टैलेंटेड सोनू सूद महामारी के दौरान लाखों भारतीयों के लिए मसीहा साबित हुए. सोनू बिछड़े परिवारों के मिलने का ज़रिया बने. उन तक खाना पहुंचाने से लेकर तमाम तरीके की मदद की.' सूद का शुक्रिया अदा करते हुए इस एयरलाइन ने लिखा कि वो इस बात का शुक्रगुज़ार है कि वो सोनू द्वारा की जाने वाली लोगों की मदद में साथ की भूमिका निभाता है.