पाकिस्तान के सदाबहार दोस्त चीन (China-Pakistan) का अब इमरान सरकार (Imran Goverment) से भरोसा डिगने लगा है. दरअसल खैबर पख्तूनख्वा (Khyber Pakhtunkhwa) प्रांत में बस में हुए विस्फोट में चीन के 9 लोगों की मौत के बाद चीन ने सख्त रुख अपना लिया है.
पाकिस्तान ने पहले इसे हादसा बताया था लेकिन अब चीन ने इसकी जांच के लिए अपनी विशेष टीम पाकिस्तान भेजी है. इतना ही नहीं चीन ने पाकिस्तान के साथ CPEC की बैठक भी रद्द कर दी है.
ANI के मुताबिक दोनों देशों के बीच चीन पाकिस्तान आर्थिक गलियारे (China Pakistan Economic Corridor) यानी CPEC को लेकर शुक्रवार को अहम बैठक होनी थी. जिसे चीन ने रद्द कर दिया है.
बता दें कि यह घटना खैबर पख्तूनख्वा प्रांत के अपर कोहिस्तान जिले के दसू इलाके में हुई, जहां चीनी इंजीनियर और निर्माण श्रमिक एक बांध बनाने में पाकिस्तान की मदद कर रहे हैं। यह बांध 60 अरब अमेरिकी डॉलर की लागत वाले CPEC का हिस्सा है. हालांकि पाकिस्तान सेना के पूर्व प्रवक्ता मेजर जनरल असीम बाजवा ने ट्वीट कर जानकारी दी कि सीपीईसी की यह बैठक अब ईद के बाद होगी.