बुधवार को राहुल गांधी ने एक ट्वीट कर पूछा- अधिकतर तानाशाहों के नाम M से क्यों शुरू होते हैं. राहुल के इस ट्वीट पर खूब रिएक्शंस आ रहे हैं, खासकर भाजपा नेताओं के. सीनियर भाजपा नेता और हरियाणा के गृहमंत्री अनिल विज ने पूछा- मोहनदास करमचंद गांधी का नाम भी M से शुरू होता है, उनके बारे में उनकी क्या राय है. तो कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने पूछा- M से शुरू करें तो मोती लाल नेहरू का भी नाम आता है.