शोपियां के रावालपोरा में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़, मारा गया एक आतंकवादी

Updated : Mar 14, 2021 14:32
|
RAVIRAJ

जम्मू कश्मीर में शोपियां जिले के रावालपोरा में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच शनिवार रात मुठभेड़ हुई. सुरक्षाबलों के साथ इस मुठभेड़ में एक आतंकवादी मारा गया है. एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि आतंकियों की मौजूदगी की सूचना मिलने के बाद सुरक्षाबलों ने शनिवार को सुबह जिले के रावलपोरा इलाके में घेराबंदी कर तलाशी अभियान चलाया. तलाशी अभियान उस समय मुठभेड़ में तब्दील हो गया जब आतंकियों ने सुरक्षा बलों पर गोलीबारी की. सुरक्षा बलों ने भी जवाबी कार्रवाई की. मुठभेड़ की जगह से भारी मात्रा में हथियार और गोलाबारूद बरामद हुआ है. बता दें कि शुक्रवार को ही शोपियां जिले से आतंकवादी संगठन हिज्बुल मुजाहिदीन से जुड़े सात लोगों को गिरफ्तार किया गया था.

terroristEncountersecurity forcesShopian

Recommended For You

editorji | भारत

Rain Alert: कई राज्यों में भारी बारिश की WARNING, देखें मौसम विभाग का बड़ा अलर्ट

editorji | भारत

Gujarat: सिविल अस्पताल में घुसा बारिश का पानी, मरीजों को किया गया बाहर

editorji | भारत

Assam Flood: असम में बाढ़ से बिगड़े हालात, आठ और लोगों की मौत

editorji | भारत

Delhi University में LLB की परीक्षाएं स्थगित, आज से ही होना था एग्जाम

editorji | भारत

Haryana: नूहं जेल में दो कैदियों ने  कथित तौर पर की आत्महत्या