कोरोना वायरस से सबसे ज्यादा प्रभावित देश अमेरिका के फ्लोरिडा राज्य में लापरवाही का बड़ा मंजर देखने को मिला. फ्लोरिडा के मियामी में हजारों की संख्या में लोग समुद्र किनारे स्प्रिंग ब्रेक का जश्न मनाने के लिए जुटे. जश्न में इतनी भीड़ इकट्ठी हो गई कि पुलिस और प्रशासन को इमरजेंसी की घोषणा करनी पड़ गई. जश्न पर रोक लगाने के लिए कर्फ्यू भी लगाया गया है. बता दें कि बीते साल भी कोरोान के चलते स्प्रिंग ब्रेक के जश्न पर मियामी में रोक लगाई गई थी. कई जगहों पर पुलिस और लोगों के बीच झड़प और हिंसा भी हुई.