Elon Musk: एलन मस्क ने बताया, Tesla को भारत आने में क्यों हो रही है देरी

Updated : Jul 25, 2021 08:22
|
Editorji News Desk

टेस्ला (Tesla) की इलेक्ट्रिक कारों की जल्द से जल्द भारत में एंट्री का इंतजार है. टेस्ला के CEO एलन मस्क (Elon Musk) का कहना है कि उनकी कंपनी भारत में अपनी कारों को लॉन्च करना चाहती है, लेकिन देश में इलेक्ट्रिक कारों पर इम्पोर्ट ड्यूटी दुनिया में सबसे अधिक है. उन्होंने उम्मीद जताई कि इलेक्ट्रिक वाहनों पर कम से कम अस्थायी रूप से शुल्क राहत मिलेगी. खबर है कि मस्क की कंपनी टेस्ला ने भारत सरकार को पत्र लिखकर इलेक्ट्रिक वाहनों पर आयात शुल्क (Import Duties) में बड़ी कटौती की मांग की है.

एलन मस्क ने एक Tweet के जवाब में कहा कि 'हम ऐसा करना चाहते हैं लेकिन भारत में इम्पोर्ट ड्यूटी दुनिया में सबसे अधिक है. इतना ही नहीं वहां क्लीन एनर्जी वाहनों (Clean Energy Vehicle) को डीजल और पेट्रोल कारों की तरह ट्रीट किया जाता है. यह भारत के जलवायु परिवर्तन लक्ष्यों (Climate Goal) के अनुरूप नहीं है'.

Elon MuskTeslaIndiaimport dutiesTaxElectric Cars

Recommended For You

editorji | बिज़नेस

Petrol Diesel Rates on July 05, 2024: पेट्रोल-डीजल की नई कीमतें हुईं अपडेट, चेक करें

editorji | भारत

Mukesh Ambani और Sonia Gandhi में क्या हुई बातचीत? मुलाकात के पीछे थी ये बड़ी वजह

editorji | बिज़नेस

Share Market की उड़ान जारी, लगातार दूसरे दिन बना ये बड़ा रिकॉर्ड

editorji | बिज़नेस

'Koo' होगा बंद, कंपनी के को-फाउंडर्स ने दी जानकारी

editorji | बिज़नेस

India में गरीबी घटकर 8.5 प्रतिशत पर आईः NCAER Study