देश में कोरोना संक्रमण की स्थिति को देखते हुए चुनाव आयोग (Election Commission) ने 3 लोकसभा सीट और 8 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव (Bypolls) स्थगित कर दिया है. ये उपचुनाव दादरा एवं नगर हवेली, मध्य प्रदेश की खंडवा और हिमाचल प्रदेश की मंडी लोकसभा सीटों पर होने थे. इसके साथ ही विभिन्न राज्यों की 8 विधानसभा सीटों पर भी होने वाले उपचुनाव को भी भारतीय निर्वाचन आयोग ने स्थगित कर दिया है. आयोग ने कहा है कि जब तक स्थिति ठीक नहीं होती है तब तक उपचुनाव नहीं होंगे.
बता दें कि पश्चिम बंगाल समेत 5 राज्यों के विधानसभा चुनाव करवाकर चुनाव आयोग को मद्रास हाईकोर्ट की तरफ से फटकार लग चुकी है. मद्रास हाईकोर्ट ने चुनाव आयोग को कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर का जिम्मेदार ठहराया था.