Assembly Election 2022: पांच राज्यों में होने जा रहे विधानसभा चुनाव को लेकर बीजेपी (BJP) ने कमर कस ली है. पार्टी ने बुधवार को सभी चुनावी राज्यों के लिए अपने प्रभारियों के नाम का एलान किया है. जिसमें केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान (Dharmendra Pradhan) को सबसे बड़े राज्य यूपी की जिम्मेदारी दी गई है. वहीं केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत को पंजाब का जिम्मा सौंपा गया है.
इसके साथ ही पार्टी ने सहप्रभारियों के नाम का भी एलान किया है. यूपी के लिए सह प्रभारियों की लिस्ट में केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर, अर्जुन राम मेघवाल, सरोज पांडेय, शोभा करंदलाजे, कैप्टन अभिमन्यु, अन्नपूर्णा देवी और विवेक ठाकुर का नाम शामिल है.
उत्तराखंड के लिए पार्टी ने केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को जिम्मेदारी दी है, उनके साथ लॉकेट चटर्जी और सरदार आरपी सिंह को भी सह-प्रभारी बनाया गया है.
पंजाब चुनाव (Punjab Election) के शेखावत के साथ-साथ हरदीप पुरी, मीनाक्षी लेखी, विनोद चावड़ा को प्रभारी नियुक्त किया गया है.
मणिपुर विधानसभा चुनाव (Manipur Assembly election) के लिए केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव को प्रभारी बनाया गया है. इसके अलावा देवेन्द्र फडणवीस को गोवा की जिम्मेदारी दी गई है.