Eid al-Adha 2021: देशभर में कोरोना गाइडलाइन्स के साथ मन रही है बकरीद, राष्ट्रपति ने दी बधाई

Updated : Jul 21, 2021 09:28
|
Editorji News Desk

बुधवार को देशभर में लोग ईद उल अजहा (EidAlAdha) यानी बकरीद का त्योहार मनाया जा रहा है...देशभर की बड़ी मस्जिदों और ईदगाहों (Masjid ) में विशेष नमाज ( namaz) सुबह 6 बजे से रात 10.30 बजे तक अदा करने की तैयारी है. हालांकि कोरोना संकट के मद्देनजर तमाम मौलानाओं और सरकारों ने लोगों को घरों में ही नमाज अदा करने की अपील की है. उधर राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, पीएम मोदी और दिल्ली के सीएम केजरीवाल ने लोगों को बकरीद की बधाई दी है. राष्ट्रपति ने इसे कुर्बानी और भाईचारे का त्योहार बताया है. 

कोरोना के मद्देनजर हर साल की तरह इस साल दिल्ली के जामा मस्जिद पर भीड़ नहीं दिखाई दी, क्योंकि मस्जिद को आम नमाजियों के लिए बंद रखा गया है. यहां सिर्फ मस्जिद परिसर में रहनेवाले लोग ही नमाज अदा कर सकें. कोरोना के मद्देनजर जामा मस्जिद के इमाम ने लोगों से घर पर ही नमाज अदा करने की अपील की है.

उधर अमृतसर के खैरुद्दीन मस्जिद से इस खास मौके पर लोगों की नमाज अदायगी की खूबसूरत तस्वीरें सामने आई है. इसके अलावा मुंबई के महिम दरगाह में भी लोगों नमाज अदा करते दिखे. 

ये भी पढ़ें: Bihar Flood: एक बार फिर मूसलाधार बारिश बनी मुसीबत, उत्तर बिहार के कई नदियों का जलस्तर बढ़ा

Jama masjidEid al-Adha

Recommended For You

editorji | भारत

Chhattisgarh: छत्तीसगढ़ में दर्दनाक हादसा! कुएं में जहरीली गैस के रिसाव से पांच लोगों की मौत

editorji | भारत

Arvind Kejriwal Arrest: CM केजरीवाल के मामले में दिल्ली HC का CBI को नोटिस, कब होगी अगली सुनवाई?

editorji | भारत

Noida के Logix Mall में आग लगने की वजह से मची चीख-पुकार, देखें हाहाकारी VIDEO

editorji | भारत

Paris 2024 Olympics: PM मोदी ने खिलाड़ियों से की बात, दिया ये खास मंत्र

editorji | भारत

Amritpal Singh: अमृतपाल सिंह को शपथ ग्रहण के लिए दिल्ली ले जाया जाएगा, कैसी है पंजाब पुलिस की तैयारी?