Effect of inflation: RBI गवर्नर ने दी सलाह- पेट्रोल-डीजल पर टैक्स कम करे सरकार

Updated : Jul 08, 2021 16:39
|
Editorji News Desk

देश में बढ़ती महंगाई के बीच भारतीय रिजर्व बैंक (Reserve Bank of India) के गवर्नर शक्तिकांत दास (Shaktikanta Das) सरकार को अहम सलाह दी है. RBI गवर्नर (RBI Governor) ने कहा है कि सरकार को पेट्रोल और डीजल पर टैक्स में कमी करनी चाहिए. उन्होंने कहा कि ईंधन (Fuel) पर टैक्स घटाने से कीमतों में कमी आएगी. इसका सीधा असर मुद्रास्फीति (inflation) पर पड़ेगा.
शक्तिकांत दास ने ये बातें एक अखबार को दिए इंटरव्यू में कही. उन्होंने कहा कि हम महंगाई पर भी लगाम लगाना चाहते हैं.आरबीआई मुद्रास्फीति के अनुमान को कोरोना से पहले के 4 फीसदी के स्तर के करीब रखना चाहता है। इससे निवेशकों के लिए अनिश्चितता में कमी आएगी और ग्रोथ (Growth) को बढ़ावा मिलेगा.
उधर विदेशी समाचार एजेंसी रायटर्स के मुताबिक भारत में रिटले इनफ्लेशन (Retail Inflation) के जून में सात महीने की ऊंचाई पर पहुंच जाने का अनुमान है। इसकी वजह फूड (Food) और फ्यूल (Fuel) की बढ़ती कीमतें हैं. एजेंसी के मुताबिक लगातार दूसरे महीने रिटेल इनफ्लेशन आरबीरआई के 2 से 6 फीसदी के लक्ष्य से ऊपर बना रहा.

Fuel priceInflationShaktikanta DasPetrol Diesel PriceRBI

Recommended For You

editorji | भारत

Chhattisgarh: छत्तीसगढ़ में दर्दनाक हादसा! कुएं में जहरीली गैस के रिसाव से पांच लोगों की मौत

editorji | भारत

Arvind Kejriwal Arrest: CM केजरीवाल के मामले में दिल्ली HC का CBI को नोटिस, कब होगी अगली सुनवाई?

editorji | भारत

Noida के Logix Mall में आग लगने की वजह से मची चीख-पुकार, देखें हाहाकारी VIDEO

editorji | भारत

Paris 2024 Olympics: PM मोदी ने खिलाड़ियों से की बात, दिया ये खास मंत्र

editorji | भारत

Amritpal Singh: अमृतपाल सिंह को शपथ ग्रहण के लिए दिल्ली ले जाया जाएगा, कैसी है पंजाब पुलिस की तैयारी?