ED's Action on Anil Deshmukh: महाराष्ट्र के पूर्व गृहमंत्री अनिल देशमुख की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं. 100 करोड़ की वसूली कांड में ईडी (ED) ने उनके खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए उनकी 4.20 करोड़ रूपये की संपत्ति जब्त (Property Seized) कर ली है.
ईडी ने ये कार्रवाई देशमुख और उनके परिवार के खिलाफ PMLA यानि धन शोधन निवारण अधिनियम के तहत एक कुर्की आदेश के जरिए की है. एजेंसी का कहना है कि देशमुख और परिवार जांच और पूछताछ में सहयोग नहीं कर रहा है और 72 साल के देशमुख ने ईडी के कम से कम तीन समन में शामिल नहीं हुए. वहीं इससे पहले उनके बेटे और पत्नी को भी पूछताछ के लिए तलब किया गया था लेकिन उन्होंने भी पूछताछ में सहयोग नहीं किया.
दरअसल ये पूरा मामला मुंबई के पूर्व पुलिस आयुक्त परमबीर सिंह की उस चिट्ठी से जुड़ा है जो उन्होंने सीएम उद्धव ठाकरे को लिखी थी, उस चिट्ठी में उन्होंने लिखा था कि देशमुख के खिलाफ भ्रष्टाचार के आरोप का मामला दर्ज किया था .सिंह ने आरोप लगाया था कि परमबीर देशमुख ने पुलिस अधिकारी सचिन वाझे को 100 करोड़ की उगाही करने का टार्गेट दिया था.