ED Raid: अनिल देशमुख के नागपुर स्थित घर पर छापे, पूछताछ भी संभव

Updated : Jun 25, 2021 13:37
|
Editorji News Desk

महाराष्ट्र के पूर्व गृहमंत्री अनिल देशमुख (Former Home Minister Anil Deshmukh0) की मुसीबतें कम नहीं हो रही हैं. 100 करोड़ की उगाही (100 crore collection) के आरोप में CBI जांच का सामना कर रहे अनिल देशमुख पर अब प्रवर्तन निदेशालय यानी ED ने भी शिकंजा कस लिया है. ED की टीम ने शुक्रवार सुबह देशमुख के नागपुर (Nagpur) स्थित घर पर छापेमारी की. हालांकि हिंदुस्तान अखबार का दावा है कि ED ने उसकी थोड़ी ही देर बाद उनके मुंबई (Mumbai) के वर्ली स्थित आवास पर भी छापे मारे. माना जा रहा है कि देशमुख से इस मामले में पूछताछ भी की जा सकती है. इससे पहले अप्रैल में सीबीआई ने इसी मामले में देशमुख के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर उनके चार ठिकानों पर छापे मारे थे.
बता दें कि मुंबई पुलिस आयुक्त के पद से हटने के बाद परमबीर सिंह ने आरोप लगाया था कि देशमुख ने वाजे सहित कुछ पुलिस अधिकारियों को रेस्तरां और बार से हर महीने 100 करोड़ रुपये की उगाही करने का लक्ष्य दे रखा है. इसी मामले में प्रारंभिक जांच के आदेश के बाद देशमुख ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था.

NagpurED RAIDAnil Deshmukhmumbai

Recommended For You

editorji | भारत

Rain Alert: कई राज्यों में भारी बारिश की WARNING, देखें मौसम विभाग का बड़ा अलर्ट

editorji | भारत

Gujarat: सिविल अस्पताल में घुसा बारिश का पानी, मरीजों को किया गया बाहर

editorji | भारत

Assam Flood: असम में बाढ़ से बिगड़े हालात, आठ और लोगों की मौत

editorji | भारत

Delhi University में LLB की परीक्षाएं स्थगित, आज से ही होना था एग्जाम

editorji | भारत

Haryana: नूहं जेल में दो कैदियों ने  कथित तौर पर की आत्महत्या