रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह (Rajnath singh) और केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉक्टर हर्षवर्धन (Harsh Vardhan) आज DRDO की एंटी-कोविड दवा 2DG के पहले बैच को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए रिलीज करेंगे. खबर है कि हैदराबाद की डॉक्टर रेड्डीज़ लैब में 10 हजार डोज़ बनकर तैयार हो गई हैं और इन्हें DRDO के अस्पतालों में जल्द उपलब्ध कराया जाएगा. इसे पानी में घोलकर लिया जा सकेगा. सरकार का दावा है कि जून से हर हफ्ते इसकी 1 लाख डोज बनेगी. ग्लूकोज़ पर आधारित इस दवाई को लेने से कोरोना मरीजों को ऑक्सजीन पर ज्यादा निर्भर नहीं होना पड़ेगा और वे जल्दी ठीक हो सकेंगे.
बता दें कि ड्रग्स कंट्रोलर जनरल ऑफ इंडिया ने क्लीनिकल ट्रायल के बाद इस दवा के इमरजेंसी इस्तेमाल को मंजूरी दी थी. क्लीनिक्ल-ट्रायल के दौरान ये बात सामने आई कि जिन मरीजों को ये दवा दी गई, उनकी RT-PCR रिपोर्ट निगेटिव जल्द ही निगेटिव पाई गई. डॉ.रेड्डी लैब के साथ मिलकर DRDO ने इसे तैयार किया है.