DRDO की एंटी-कोविड दवा 2DG अगले एक-दो दिनों में मरीजों को मिलनी शुरू हो जाएगी. DRDO की दिल्ली स्थित इंस्टीट्यूट ऑफ न्यूक्लियर मेडिसिन ऐंड एलाइड साइंसेज (INMAS) ने हैदराबाद की डॉ. रेड्डी लैब के साथ मिलकर इस दवाई को तैयार किया है. क्लीनिकल-ट्रायल के बाद ड्रग्स कंट्रोलर जनरल ऑफ इंडिया ने इस दवाई को इमरजेंसी इस्तेमाल के लिए हरी झंडी दी है.
खबर है कि हैदराबाद की डॉक्टर रेड्डीज़ लैब में 10 हजार डोज़ बनकर तैयार हो गई हैं और इन्हें DRDO के अस्पतालों में जल्द उपलब्ध कराया जाएगा. इसे पानी में घोलकर लिया जा सकेगा. बताया जा रहा है कि जून से हर हफ्ते इसकी 1 लाख डोज बनेगी. कंपनी का दावा है कि ग्लूकोज़ पर आधारित इस दवाई को लेने से कोरोना मरीजों को ऑक्सजीन पर ज्यादा निर्भर नहीं होना पड़ेगा और वो जल्दी ठीक हो सकेंगे.