देश में पहली बार बीकानेर से डोर-टू-डोर Vaccination Drive शुरू होगी

Updated : Jun 13, 2021 08:44
|
Editorji News Desk

राजस्थान के बीकानेर (Bikaner) में सोमवार से वैक्सीनेशन (vaccination) ड्राइव की शुरुआत होने जा रही है. यह देश का पहला ऐसा शहर बनने जा रहा है, जो घर-घर (door-to-door) जाकर कोविड के खिलाफ जंग शुरू करेगा. इसके अंतर्गत 45 वर्ष और उससे अधिक आयु के लोगों को वैक्सीन दी जाएगी. लोगों के घरों तक वैक्सीन पहुंचाने के लिए मोबाइल टीमों का भी गठन किया गया है. जिला प्रशासन ने हेल्पलाइन (helpline) नंबर भी जारी किए हैं. इस हेल्पलाइन नंबर के लिए जरिए वैक्सीनेशन के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन किया जा सकता है.

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, कम से कम दस लोगों के रजिस्ट्रेशन कराने के बाद ही वैक्सीन वैन लोगों के घरों के लिए रवाना होगी. दरअसल, वैक्सीन की एक शीशी का उपयोग 10 व्यक्तियों को टीका लगाने के लिए किया जा सकता है. इस को ध्यान में रखते हुए यह कदम उठाने का फैसला किया गया है.

Covid 19Bikanerdoor-to-door vaccination

Recommended For You

editorji | भारत

Rain Alert: कई राज्यों में भारी बारिश की WARNING, देखें मौसम विभाग का बड़ा अलर्ट

editorji | भारत

Gujarat: सिविल अस्पताल में घुसा बारिश का पानी, मरीजों को किया गया बाहर

editorji | भारत

Assam Flood: असम में बाढ़ से बिगड़े हालात, आठ और लोगों की मौत

editorji | भारत

Delhi University में LLB की परीक्षाएं स्थगित, आज से ही होना था एग्जाम

editorji | भारत

Haryana: नूहं जेल में दो कैदियों ने  कथित तौर पर की आत्महत्या