इराक की राजधानी बगदाद में रविवार की शाम को ग्रीन जोन में स्थित अमेरिकी दूतावास में कम से कम तीन रॉकेट हमले किए गए. अमेरिका के राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप ने अमेरिकी दूतावास पर रॉकेट हमले के लिए ईरान को जिम्मेदार ठहराया. साथ ही ईरान को धमकी दी है कि अगर इन हमलों में किसी अमेरिकी नागरिक की मौत हुई तो इसका सैन्य कार्रवाई के जरिए जवाब दिया जाएगा. फिलहाल अभी किसी भी ग्रुप ने इस हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है. यह रॉकेट एक आवासीय परिसर के अंदर गिरे, जिससे वहां कई इमारतों और कारों को नुकसान पहुंचा.