Domestic Violence Case में कोर्ट ने सिंगर यो यो हनी सिंह (Yo Yo Honey Singh) को फटकार लगई है. कोर्ट में पेश न होने की वजह से अदालत ने नाराजगी जताते हुए कहा कि कोई भी कानून से ऊपर नहीं है. यह देखकर हैरान हूं कि इस मामले को इतने हल्के में कैसे लिया जा रहा है.
बता दें हनी सिंह की पत्नी शालिनी तलवार ने उनके खिलाफ दिल्ली की तीस हजारी कोर्ट में घरेलू हिंसा का मामला दर्ज करवाया था. जिसकी शनिवार को सुनवाई होनी थी. मगर हनी ने कोर्ट में पेश होने से छूट मांगी है. मामले की अगली सुनवाई 3 सितंबर 2021 को होगी.
हनी सिंह के वकील ने कहा है कि हनी सिंह की तबीयत ठीक नहीं है. जिसकी वजह से इस सुनवाई में उन्हें पेश होने से छूट दी जाए. उन्होंने दिल्ली कोर्ट को विश्वास दिलाया है कि वह अगली सुनवाई में जरुर पेश होंगे.
ये भी पढ़ें : 'Citadel' की शूटिंग में घायल हुईं प्रियंका चोपड़ा, तस्वीरें देख फैंस को लगा झटका