हर समय थका हुआ महसूस करते हैं तो हो सकती है आयरन की कमी, खाएं ये फ़ूड आइटम्स

Updated : Jul 14, 2021 10:16
|
Editorji News Desk

Foods For Iron Deficiency: आपके शरीर को सही से फंक्शन करने के लिए कई न्यूट्रिएंट्स और मिनरल्स की जरूरत होती है. इन्हीं जरूरी मिनरल्स में से एक है आयरन (Iron) जो आपको स्वस्थ और एनर्जी से भरपूर रखता है .  शरीर को आयरन की जरूरत हीमोग्लोबिन (Haemoglobin) बनाने में होती है. हीमोग्लोबिन रेड ब्लड सेल्स में मौजूद प्रोटीन है. जो पूरे शरीर में ऑक्सीजन पहुंचाने का काम करता है. आप समझ सकते हैं कि आयरन आपके आहार में कितना अहम रोल निभाता है. 

अगर आप मेंस्ट्रुएशन (iron deficiency and menstruation)  की ऐज में हैं तो अपनी डाइट में आयरन ज़्यादा मात्रा में शामिल करें क्यूंकि हमारे खून में लगभग 70% आयरन शामिल होता है. गर्भवती महिलाओं की डाइट में भी आयरन अहम रोल निभाता है इससे बच्चे के प्रीमैच्योर बर्थ के चान्सेस कम हो जाते हैं .

इसके अलावा आयरन आपके पाचन तंत्र को स्वस्थ रखने में मदद करता है, इम्यून सिस्टम को मज़बूत करता है और बॉडी टेम्पेरेचर को रेगुलेट करता है.  शरीर में आयरन की कमी होने पर कई लक्षण नज़र आने लगते हैं जैसे- थकान, घबराहट होना, सांस फूलना और त्वचा का पीलापन. 

इन सब परेशानियों से बचने के लिए ज़रूरी है आयरन रिच डाइट लेना. हम आपको बताएंगे ऐसे फ़ूड आइटम्स के बारे में जो आयरन से भरपूर होते हैं .

हरी फलियां 

हरी फलियां आयरन, विटामिन बी और विटामिन सी से भरपूर होती हैं. ये सभी न्यूट्रिएंट्स शरीर में हीमोग्लोबिन की मात्रा को सही करने में मददगार हो सकते हैं. एक कप फलीदार सब्ज़ियों में आपको 6 मिलीग्राम आयरन मिल जाता है जो आपकी रोज़ाना की ज़रूरत का 37% है. 

चुकंदर

आयरन, विटामिन बी और सी से भरपूर चुकंदर स्वास्थ के लिए एक वरदान है. इसे आप दिन में जरुर खाएं. आप इसका जूस भी पी सकते हैं. इसके सेवन से आपके शरीर में एनीमिया की समस्या कम हो जाएगी, इसके साथ ही आपका हीमोग्लोबिन भी बढ़ जाएगा जिससे आप पहले से ज्यादा स्वस्थ महसूस करेंगे.

ये भी देखें- गर्मियों में चुकंदर खाने के हैं कई फ़ायदे, हेल्दी एजिंग से लेकर हेयर ग्रोथ में करता है मदद 

पालक

पालक को आयरन का सबसे बड़ा सोर्स माना जाता है.  इसका सेवन आपकी इम्यूनिटी बढाने में मददगार हो सकता है. इसमें मौजूद कैल्शियम, सोडियम और फॉस्फोरस स्ट्रेस और ब्लड प्रेशर को कम करने में मदद करते हैं. 

आलू

आलू आयरन से भरपूर फ़ूड आइटम है. एक मीडियम साइज़ के आलू में 3.2 मिलीग्राम आयरन पाया जाता है. जिसका मतलब हुआ कि एक आलू आप रोज़ाना की ज़रूरत का 12% आयरन आपको दे सकता है. 

ये भी देखें- पूरी होगी आयरन की कमी...एनीमिया से उबरने में मिलेगी मदद 

iron deficiencyhealthanemia

Recommended For You

editorji | लाइफ़स्टाइल

Egg Recipe: अदिति राव हैदरी ने शेयर की अंडे की ये स्पेशल रेसिपी, ब्रेकफास्ट के लिए है परफेक्ट

editorji | लाइफ़स्टाइल

Jackfruit Day 2024: पहली बार इस आइलैंड में की गई थी कटहल उगाने की कोशिश, यहां से लिया गया फल का नाम

editorji | लाइफ़स्टाइल

गुजराती रस्म के लिए राधिका ने पहना पिंक बांधनी लहंगा, खूबसूरती देख रह आप भी हो जाएंगे कायल

editorji | लाइफ़स्टाइल

अनंत और राधिका की शादी की रस्म में ईशा और श्लोका का दिखा ट्रेडिशनल लुक, चुराई लाइमलाइट

editorji | लाइफ़स्टाइल

Ashadha Gupt Navratri 2024: जानें गुप्त नवरात्रि में किस वाहन पर सवार होकर आएंगी माता रानी