बॉलीवुड एक्ट्रेस दिशा पाटनी (Disha Patani) अपने बोल्ड लुक और अपनी शानदार एक्टिंग के चलते इंटरनेट पर छाई रहती हैं. हाल ही में एक्ट्रेस का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वो बैकफ्लिप लगाती नजर आ रही हैं.
वीडियो को एक्ट्रेस ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल से शेयर किया है. वीडियो में वो ब्लू कलर की टी-शर्ट और ब्लैक कलर के शॉर्ट्स पहनकर बैकफ्लीप लगाती नजर आ रही हैं. वीडियो शेयर करते हुए उन्होंने लिखा-'काश, ये मक्खन की तरह महसूस होता है.' बैकफ्लिप कंपलीट करने के बाद वो मुस्कुराते हुए विक्टरी का साइन दिखाते हुए खुशी जाहिर करती दिख रहीं हैं.
इस वीडियो को सोशल मीडिया पर खूब पसंद किया जा रहा है. वीडियो को अब तक साढ़े चार लाख से ज्यादा लोग लाइक कर चुके हैं. सेलेब्स से लेकर फैंस तक सब वीडियो पर खूब कमेंट कर रहे हैं.
ये भी पढ़ें: Rahul Weds Disha: Reception में गुड़-रोटी से लेकर चॉप्सी-पिज्जा तक परोसा गया, देखिए खास मेन्यू