राहुल वैद्य (Rahul Vaidya) और दिशा परमार (Disha Parmar) की शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं. इस बीच राखी सावंत (Rakhi Sawant) ने कुछ वीडियोज अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किए हैं. एक वीडियो में राखी, विकास गुप्ता, एजाज खान और पवित्रा पुनिया डांस करते दिख रहे हैं जबकि उनके पीछे नजर आ रहीं रश्मि देसाई खाने में मगन हैं. उनका ये वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है. राखी ने राहुल के रिसेप्शन का मेन्यू भी दिखाया है.
एक वीडियो में उन्होंने दिखाया कि राहुल वैद्य और दिशा परमार की शादी के फूड (Rahul Vaidya Disha Parmar wedding food menu) मेन्यू में क्या-क्या चीजें शामिल थीं. वीडियो में राखी सावंत कह रही हैं, 'राहुल और दिशा की शादी में क्या क्या फूड है, देखना चाहोगे? इसके बाद वह बारी-बारी से सारे फूड आइटम्स और डिशेज को कैमरे में दिखाती हैं और साथ में उनका नाम भी बताती चलती हैं. राखी ने मेन्यू में चॉप्सी, गुड़, बटर रोटी, पनीर बटर मसाला, अजवाइनी भिंडी से लेकर पिज्जा तक सबकुछ दिखाया है.