कोरोना की वजह से बढ़ रहे हैं डायबिटीज के नए मामले: स्टडी

Updated : Feb 21, 2021 15:52
|
Editorji News Desk

कई स्टडीज में ये बात सामने आई है कि कोरोना की वजह से लोगों में डायबिटीज की आशंका भी बढती जा रही है. स्टडीज के अनुसार Covid 19 की वजह से डायबिटीज के नए मामले बढ़ने लगे हैं. डायबिटीज और दिल के मरीजों में कोरोना वायरस के लक्षण ज्यादा गंभीर हो जाते हैं. हालांकि पिछले कुछ महीनों में ऐसे मामले बढ़े हैं जिन्हें डायबिटीज नहीं था लेकिन कोरोना होने के साथ ही उन्हें डायबिटीज हो गया. किंग्स कॉलेज लंदन के एमडी प्रोफेसर फ्रांसेस्को रुबिनो ने 'द हेल्दी' वेबसाइट को बताया, 'डायबिटीज की कोई हिस्ट्री ना होने के बावजूद कुछ लोगों में Covid-19 के गंभीर लक्षणों में डायबिटीज भी पाया जा रहा है.' डायबिटीज, ओबेसिटी एंड मेटाबॉलिज्म पत्रिका में छपी नवंबर 2020 की एक स्टडी में बताया गया था कि Covid-19 के गंभीर मामलों में 14.4 परसेंट डायबिटीज के नए मामले सामने आए हैं. ये स्टडी सिर्फ तीन देशों के लोगों पर की गई थी और एक्सपर्ट्स का कहना कि ये आंकड़े पूरी दुनिया में बहुत ज्यादा हो सकते हैं. 

ResearchCovidDiabetesCorona VirusStudycovid19

Recommended For You

editorji | लाइफ़स्टाइल

Egg Recipe: अदिति राव हैदरी ने शेयर की अंडे की ये स्पेशल रेसिपी, ब्रेकफास्ट के लिए है परफेक्ट

editorji | लाइफ़स्टाइल

Jackfruit Day 2024: पहली बार इस आइलैंड में की गई थी कटहल उगाने की कोशिश, यहां से लिया गया फल का नाम

editorji | लाइफ़स्टाइल

गुजराती रस्म के लिए राधिका ने पहना पिंक बांधनी लहंगा, खूबसूरती देख रह आप भी हो जाएंगे कायल

editorji | लाइफ़स्टाइल

अनंत और राधिका की शादी की रस्म में ईशा और श्लोका का दिखा ट्रेडिशनल लुक, चुराई लाइमलाइट

editorji | लाइफ़स्टाइल

Ashadha Gupt Navratri 2024: जानें गुप्त नवरात्रि में किस वाहन पर सवार होकर आएंगी माता रानी