कंगना रनौत की स्पाई-एक्शन फिल्म 'धाकड़' में अर्जुन रामपाल एक खूंखार विलेन का किरदार निभा रहे हैं. फिल्म के मेकर्स ने अब उनका लुक रिवील किया है जिसमें वे काफी डैशिंग मगर डेंजरस दिख रहे हैं. फिल्म से अपना लुक शेयर करते हुए अर्जुन ने लिखा- बूम.. बुराई को एक नया नाम मिल गया- रूद्रवीर. बता दें फिल्म 'धाकड़' इसी साल 1 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी.