Mumbai Ganpati: मुंबई में आज से 19 सितंबर तक लगी धारा 144, गणपति पंडालों में नहीं जा सकेंगे लोग

Updated : Sep 09, 2021 23:43
|
Editorji News Desk

Mumbai Section 144: महाराष्ट्र सरकार ने मुंबई में बढ़ते कोरोना केस और तीसरी लहर की आशंका के मद्देनजर धारा 144 लागू कर दी है. ये आदेश शुक्रवार से शुरू होकर 19 सितंबर तक लागू रहेगा. इस दौरान एक जगह पर 5 से ज्यादा लोग इकट्ठा नहीं हो सकेंगे. यानि इस साल मुंबई में गणपति बप्पा के पंडाल ( Ganpati Pandal) तो सजेंगे पर श्रद्धालु दर्शन के लिए अंदर नहीं जा सकेंगे. लोगों को जूलूस निकालने की भी इजाजत नहीं होगी. 

मुंबई की मेयर किशोरी पेडनेकर (Kishori Pednekar) ने लोगों से 'मेरा घर, मेरा बप्पा' को फॉलो करने की अपील की है. उन्होंने कहा कि मैं ना कहीं जाऊंगी और न ही किसी को अपने भगवान के पास लाऊंगी, क्योंकि कोरोना की तीसरी लहर को रोकने के लिए ये बेहद जरूरी है. आपको बता दें कि इससे पहले केंद्र सरकार ने भी महाराष्ट्र सरकार को त्योहारों के मद्देनजर प्रतिबंध लगाने की सलाह दी थी. 

बता दें कि महाराष्ट्र में मंगलवार को कोरोना वायरस के 3,898 नए मामले सामने आए थे जबकि 86 लोगों की मौत हुई थी. 

ये भी पढ़ें: Noida Society: रेसिडेंट्स से मारपीट के मामले में 8 गार्ड गिरफ्तार, गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज

mumbaiSection 144Ganesh Chaturthi 2021Maharahstra

Recommended For You

editorji | भारत

Rain Alert: कई राज्यों में भारी बारिश की WARNING, देखें मौसम विभाग का बड़ा अलर्ट

editorji | भारत

Gujarat: सिविल अस्पताल में घुसा बारिश का पानी, मरीजों को किया गया बाहर

editorji | भारत

Assam Flood: असम में बाढ़ से बिगड़े हालात, आठ और लोगों की मौत

editorji | भारत

Delhi University में LLB की परीक्षाएं स्थगित, आज से ही होना था एग्जाम

editorji | भारत

Haryana: नूहं जेल में दो कैदियों ने  कथित तौर पर की आत्महत्या