Kanwar Yatra: उत्तराखंड में रोक के बावजूद UP सरकार ने कांवड़ यात्रा को दी मंजूरी

Updated : Jul 06, 2021 20:54
|
Editorji News Desk

उत्तर प्रदेश सरकार ने (Yogi Adityanath) कांवड़ यात्रा (Kanwar Yatra) को मंजूरी दे दी है. हैरानी की बात ये है कि कांवड़ यात्रा को यूपी (UP) के सीएम ने ऐसे वक्त में हरी झंडी दी है, जब पड़ोसी राज्य उत्तराखंड ने इसपर रोक लगाई है. उत्तराखंड सरकार ने कांवड़ यात्रियों को प्रदेश में नहीं आने की गुजारिश की है, इस बाबत एक चिट्ठी जारी करते हुए यूपी समेत आसपास के राज्यों को भी उसमें मार्क किया गया है. आपको बता दें कि मंगलवार को ही केंद्र सरकार ने उत्तराखंड (Uttarakhand) और हिमाचल में सैलानियों की भीड़ को देखते हुए फिर से कोरोना सख्ती लागू करने की बात कही है. 

वहीं खबर है कि यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी से फोन पर बात की है. इसके साथ ही कांवड़ यात्रा को सुचारू रूप से पूरा करवाने के लिए यूपी के अफसरों को निर्देश भी दिए गए हैं, और उनसे कहा गया है कि पड़ोसी राज्य उत्तराखंड और बिहार से बात कर कांवड़ यात्रा को पूरा कराया जाए. हालांकि साथ में इस दौरान कोरोना प्रोटोकॉल का पालन करने की भी बात कही गई है. आपको बता दें कि यूपी में अगले साल चुनाव होने हैं. 

Yogi AdityanathKanwar Yatra

Recommended For You

editorji | भारत

Rain Alert: कई राज्यों में भारी बारिश की WARNING, देखें मौसम विभाग का बड़ा अलर्ट

editorji | भारत

Gujarat: सिविल अस्पताल में घुसा बारिश का पानी, मरीजों को किया गया बाहर

editorji | भारत

Assam Flood: असम में बाढ़ से बिगड़े हालात, आठ और लोगों की मौत

editorji | भारत

Delhi University में LLB की परीक्षाएं स्थगित, आज से ही होना था एग्जाम

editorji | भारत

Haryana: नूहं जेल में दो कैदियों ने  कथित तौर पर की आत्महत्या