Dengue and fever in Firozabad: उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद में डेंगू और वायरल बुखार का कहर थम नहीं रहा है. शनिवार को 12 और मौतें हो गईं. इनमें 8 बच्चे शामिल हैं. अब कुल मौत का आंकड़ा 125 पर पहुंच गया. स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने शनिवार को जानकारी दी कि अस्पतालों में नए मरीजों (New patient) के आने का सिलसिला थम नहीं रहा है. हालांकि अच्छी बात यह है कि इस बीमारी से बच्चे जल्दी रिकवर हो रहे हैं. बता दें बुखार के बीच परिवार के सदस्य सीरप पिलाकर बच्चों को ठीक करने की कोशिश कर रहे हैं. लेकिन तब तक लिवर डैंमेज होने के चलते उल्टी और दस्त में खून आने से उनकी मौतें हो रही हैं.
यह भी पढ़ें: Shamli News: मुस्लिम युवक की आठ लोगों ने की बेरहमी से पीट-पीटकर हत्या, मुख्य आरोपी गिरफ्तार
फिरोजाबाद के राजकीय मेडिकल कॉलेज स्थित सौ शैय्या अस्पताल में 24 घंटे में कराई गई एलाइजा जांच में 101 नए मरीजों में डेंगू की पुष्टि हुई है. फिलहाल इस अस्पताल में 429 मरीज भर्ती हैं. इसके साथ ही प्राइवेट अस्पतालों में भी मरीजों की संख्या बढ़ रही है.