कोरोना वायरस (Covid 19) का दंश झेल रहे भारत के कई राज्यों में डेंगू (Dengue) के मामलों ने चिंता बढ़ा दी है. सबसे ज्यादा प्रभावित राज्यों की सूची में उत्तर प्रदेश (UP) पहले स्थान पर है. प्रदेश में डेंगू और वायरल बुखार के 1,500 से ज्यादा मामले सामने आए हैं.
फिरोजाबाद (Firozabad) जिले में बुरा हाल है. यहां 60 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है. तो वहीं 450 से ज्यादा लोगों की अब भी स्थिति चिंताजनक है. सेंट्रल यूपी (Central UP) और वेस्ट यूपी के अधिकतर इलाके डेंगू के कहर से बुरी तरह प्रभावित हुए हैं.
मध्यप्रदेश के इंदौर की बात करें तो वहां भी शुक्रवार को 22 नए डेंगू के मामले सामने आए. इससे संक्रमितों की संख्या 200 के ऊपर चली गई है. जबकि इसमें 30 से ज्यादा बच्चे शामिल हैं.
ये भी देखें: Aligarh: BJP नेता की गिरफ्तारी के लिए अलीगढ़ पहुंची बंगाल पुलिस, समर्थकों ने की पिटाई