बिना सोचे समझे नोटबंदी करने से ही आज देश में बेरोजगारी चरम पर है: डॉ. मनमोहन सिंह

Updated : Mar 02, 2021 18:48
|
Editorji News Desk

पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह ने कहा है कि आज देश में बेरोजगारी चरम पर है और इसकी वजह है 2016 की नोटबंदी. मनमोहन सिंह ने कहा कि मोदी सरकार ने बिना सोच-विचार के जो नोटबंदी की थी उसने देश के असंगठित क्षेत्र को तहस नहस कर दिया जो आज भी खस्ताहाल है और इस वजह से इतने लोग बेरोजगार हैं. डॉ. सिंह ने राज्यों के साथ रेगुलर बेसिस पर विचार विमर्श नहीं करने की वजह से भी मोदी सरकार को आड़े हाथों लिया. 
ये बातें पूर्व प्रधानमंत्री ने केरल में कांग्रेस पार्टी से जुड़े थिंक टैंक राजीव गांधी डेवलेपमेंट स्टडीज़ के एक वर्चुअल सम्मेलन में कहीं. मनमोहन सिंह ने आगे कहा कि सरकार और रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया की ओर से किए गए अस्थाई उपचारों से क्रेडिट की समस्या को छिपाया नहीं जा सकता. बता दें कि साल 2016 में नोटबंदी के फैसले को लेकर खासा विवाद हुआ था .कई इकोनमी एक्सपर्ट्स ने इसे एक आत्मघाती कदम बताया था.

Manmohan SinghPM Modi

Recommended For You

editorji | भारत

Chhattisgarh: छत्तीसगढ़ में दर्दनाक हादसा! कुएं में जहरीली गैस के रिसाव से पांच लोगों की मौत

editorji | भारत

Arvind Kejriwal Arrest: CM केजरीवाल के मामले में दिल्ली HC का CBI को नोटिस, कब होगी अगली सुनवाई?

editorji | भारत

Noida के Logix Mall में आग लगने की वजह से मची चीख-पुकार, देखें हाहाकारी VIDEO

editorji | भारत

Paris 2024 Olympics: PM मोदी ने खिलाड़ियों से की बात, दिया ये खास मंत्र

editorji | भारत

Amritpal Singh: अमृतपाल सिंह को शपथ ग्रहण के लिए दिल्ली ले जाया जाएगा, कैसी है पंजाब पुलिस की तैयारी?