गर्मी (Heat) और उमस से परेशान दिल्लीवासियों को जल्द राहत मिलने की उम्मीद है. मौसम विभाग (IMD) के ताजा अनुमान के मुताबिक, 20 और 21 अगस्त को मौसम में बदलाव की संभावना है. लिहाजा, राजधानी में बारिश (Rain) हो सकती है. इसके लिए दिल्ली में 21 अगस्त को ऑरेंज अलर्ट (Orange Alart) भी जारी किया गया है. जिसके बाद 24 अगस्त से फिर मौसम शुष्क होने का अनुमान है.
दिल्ली में पिछले कई दिनों से गर्मी बढ़ी है, बुधवार को अधिकतम तापमान 38 डिग्री दर्ज किया गया. जो सामान्य से चार डिग्री ज्यादा है. इसके अलावा, न्यूनतम तापमान भी 27.4 डिग्री रहा जोकि सामान्य से एक डिग्री ज्यादा है. स्काईमेट के मुताबिक, सभी जगहों पर समान बारिश नहीं होगी