दिल्ली-NCR में बारिश से मौसम सुहाना, गुरुवार को 9 साल में रहा था सबसे गर्म दिन

Updated : Mar 12, 2021 09:39
|
Editorji News Desk

दिल्ली-NCR में शुक्रवार सुबह शुरू हुई बारिश से मौसम सुहाना हो गया है. हालांकि गुरुवार को दिल्ली में गर्मी का नौ साल का रिकॉर्ड भी टूटा है. गुरुवार को दिल्ली के नजफगढ़ में पारा सामान्य से 7 डिग्री ज्यादा 35.8 डिग्री पर पहुंच गया. इस दौरान न्यूनतम तापमान भी सामान्य से 3 डिग्री अधिक रहा. हालांकि अब मौसम विभाग ने राहत की खबर दी है. विभाग के मुताबिक दिल्ली-NCR में शुक्रवार और शनिवार को बारिश हो सकती है. जिससे लोगों को न सिर्फ गर्मी से राहत मिलने के आसार हैं बल्कि प्रदूषण भी कम होगा. अन्य राज्यों की बात करें तो मध्य प्रदेश में गुरुवार को हल्की बारिश हुई और मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे में ग्वालियर, चंबल, जबलपुर, होशंगाबाद और भोपाल के साथ सागर के अलग-अलग स्थानों पर बारिश का अनुमान जताया है. वहीं राजस्थान के कई इलाकों में भी अगले दो दिनों तक झमाझम बारिश के साथ ओले गिर सकते हैं.

RajasthanDelhiRainsMadhya PradeshIMDrain in delhi

Recommended For You

editorji | भारत

Rain Alert: कई राज्यों में भारी बारिश की WARNING, देखें मौसम विभाग का बड़ा अलर्ट

editorji | भारत

Gujarat: सिविल अस्पताल में घुसा बारिश का पानी, मरीजों को किया गया बाहर

editorji | भारत

Assam Flood: असम में बाढ़ से बिगड़े हालात, आठ और लोगों की मौत

editorji | भारत

Delhi University में LLB की परीक्षाएं स्थगित, आज से ही होना था एग्जाम

editorji | भारत

Haryana: नूहं जेल में दो कैदियों ने  कथित तौर पर की आत्महत्या