दिल्ली-एनसीआर (Delhi-NCR) में मॉनसून जाते-जाते भी अपना असर दिखाएगा. मौसम विभाग की मानें तो मॉनसून की वापसी भी जोरदार होगी. जिसके मुताबिक पूरे इलाके में बुधवार यानी 22 सितंबर से 29 सितंबर तक बारिश का दौर जारी रहेगा. 22 और 23 सितंबर के लिए तो विभाग ने ऑरेंज अलर्ट भी जारी किया है.
पंजाब के नए CM और सिद्धू ने की चार्टर्ड विमान से यात्रा, कैप्टन बोले- वाह गरीबों की सरकार!
विभाग ने ये भी कहा है कि यदि ऐसा होता है, तो दिल्ली में सितंबर की ये बारिश पिछले 121 सालों का रिकॉर्ड तोड़ देगी. क्योंकि, इस महीने में अबतक 404 मिमी से भी ज्यादा बारिश रिकॉर्ड की गई है. इससे पहले 121 सालों में सबसे अधिक 417.3 मिमी बारिश का रिकॉर्ड 1944 में दर्ज की गई थी.
इसके अलावा मौसम विभाग ने मुंबई (Mumbai) में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है. जबकि हिमाचल, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, बिहार और मध्य प्रदेश के भी अलग-अलग इलाकों में हल्की से तेज़ बारिश के आसार जताए हैं. हिमाचल प्रदेश में तो अगले दो दिनों तक भारी बारिश का अलर्ट है.