Heavy water logging at IGI airport: राजधानी दिल्ली में देर रात से हो रही भारी बारिश (Delhi rain) के चलते दिल्ली एयरपोर्ट का भी बुरा हाल है. शनिवार को दिल्ली में भारी बारिश के बाद इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट के टर्मिनल-3 पर जलभराव की समस्या खड़ी हो गई. T-3 टर्मिनल को देखकर लग रहा है जैसे तालाब बन गया है. इसकी वजह से कई फ्लाइट्स को जयपुर और अहमदाबाद डायवर्ट कर दिया गया है. जिससे यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा. तस्वीरों में हवाई जहाज के पहिए पानी में डूबे नजर आ रहे हैं.
दिल्ली एयरपोर्ट अथॉरिटी ने परिसर में जलभराव को लेकर यात्रियों से खेद जताया है. अथॉरिटी ने कहा कि इस मामले को देखने के लिए टीम बना दी गई है, जल्द ही हम इस स्थिति से निपट लेंगे.
यह भी पढ़ें: Delhi Weather: दिल्ली में सुबह-सुबह झमाझम बारिश, मौसम विभाग ने किया ऑरेंज अलर्ट जारी
वहीं मौसम विभाग का कहना है कि दिल्ली में शनिवार की सुबह हुई भारी बारिश ने पिछले 46 सालों का रिकॉर्ड तोड़ दिया है.