राजधानी दिल्ली(Delhi) में वैक्सीनेशन(Vaccination) की रफ्तार तेज़ करने के लिए केजरीवाल सरकार ने नई योजना लॉन्च की है. सीएम अरविंद केजरीवाल(CM arvind kejriwal) ने सोमवार को 'जहाँ वोट, वहाँ वैक्सीनेशन' (Jahan Vote, Wahan Vaccination) अभियान को शुरू किया. जिसके तहत, दिल्ली में 45 साल के ऊपर के सभी लोगों को योजनाबद्ध तरीके से बूथ स्तर पर वैक्सीन लगाई जाएगी. यानि, जहां आपने वोट डाला था, वहीं जाकर कोरोना का टीका लगवा सकेंगे.
सीएम ने कहा कि, इस योजना के तहत 4 हफ्तों के अंदर 45 साल से ऊपर के सभी लोगों को वैक्सीन की पहली डोज लगाने का टारगेट तय किया गया है. उन्होंने आगे बताया कि, दिल्ली में करीब 57 लाख लोग इस उम्र के हैं जिनमें से लगभग 27 लाख लोग अपनी पहली डोज़ ले चुके हैं. अब बाकी बचे 30 लाख लोगों को 4 हफ्तों के अंदर टीका लगाना है.