कांग्रेस टूलकिट (Congress Toolkit) मामले में अब एक नया खुलासा हुआ है. खबर है कि कांग्रेस की कोरोना टूलकिट केस में दिल्ली पुलिस ने 31 मई को Twitter India के हेड मनीष महेश्वरी (Manish Maheshwari) से पूछताछ की थी. इसको लेकर दिल्ली पुलिस (Delhi Police) की टीम बेंगलुरु गई थी. इससे पहले 25 मई को दिल्ली पुलिस की स्पेशल टीम ने मामले की जांच के संबंध में ट्विटर इंडिया को नोटिस भेजा था. इसके पहले मई के आखिरी हफ्तों के दौरान दिल्ली पुलिस ने कहा था कि माहेश्वरी जांच में सहयोग नहीं कर रहे हैं. दिल्ली पुलिस ने उनकी कंटेट फिल्टिरिंग को लेकर किए गए प्रश्नों से कथित तौर पर बचने के लिए आलोचना की थी.
बता दें दिल्ली पुलिस की 2 टीम दिल्ली के लाडो सराय और गुरुग्राम स्थित ट्विटर के कार्यालय पहुंची थी. Twitter ने कथित कांग्रेस टूलकिट केस के संदर्भ में BJP प्रवक्ता संबित पात्रा के ट्वीट को 'मैनिपुलेटिव' बताया था.