अफगानिस्तान पर तालिबान (Taliban) के कब्जे के बाद वहां के नागरिक (Afghan nationals) अपनी और अपने परिवार की रक्षा के लिए दर-दर भटक रहे हैं. अफगानी नागरिक तालीबानी आतंकियों से खुद को बचाने के लिए हर संभव प्रयास कर रहे हैं. भारत में मौजूद अफगानी नागरिक राजधानी दिल्ली में अलग-अलग देशों के दूतावास के सामने इकट्ठा हो रहे हैं और मदद की गुहार लगा रहे हैं.
Afghanistan में फंसे 150 भारतीयों को US Air Force ने किया रेस्क्यू, अब दोहा से दिल्ली पहुंचेंगे सभी
राजधानी दिल्ली में गुरुवार को ऑस्ट्रेलियाई और अमेरिकी दूतावास (US embassy) के बाहर कई अफगान नागरिक इकट्ठा हो गए. ऑस्ट्रेलियाई दूतावास के बाहर जुटे अफगानी नागरिकों ने कहा कि ऑस्ट्रेलियाई सरकार ने शरणार्थियों को स्वीकार करने और उन्हें इमिग्रेशन वीजा देने की घोषणा की है, लेकिन यहां का दूतावास हमें कोई स्पष्ट जवाब नहीं दे रहा है.