Largest Expressway: दिल्ली से मुंबई 12.5 घंटे में और दिल्ली से कटरा 6 घंटे पहुंचेंगे, गडकरी का ऐलान

Updated : Sep 16, 2021 11:32
|
Editorji News Desk

आप भी अगर दिल्ली से मुंबई और दिल्ली से माता वैष्णो देवी (Mata Vaishno Devi) के दर्शन के लिए कटरा तक आते-जाते हैं तो आपके लिए एक अच्छी खबर है. दरअसल अब देश की राजधानी दिल्ली से मुंबई तक का सफर आसान होने जा रहा है. वहीं दिल्ली से माता वैष्णो देवी के दर्शन करने जाना भी आसान हो जाएगा. ये ऐलान किया है केन्द्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने. गडकरी ने बताया कि दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस (Mumbai-Delhi Expressway) वे दुनिया का सबसे लंबा एक्सप्रेस-वे होगा.

हरियाणा के गुरुग्राम में आयोजित एक कार्यक्रम में नितिन गडकरी ने ये जानकारी दी. जिसके मुताबिक दोनों परियोजनाएं पूरी होने पर दिल्ली से मुंबई की दूरी महज साढ़े 12 घंटों में तय की सकती है. वहीं दिल्ली से कटरा तक का सफर भी सिर्फ 6 घंटों में तय किया जा सकेगा. गडकरी ने बताया कि अगले दो साल के अंदर दिल्ली - मुंबई और दिल्ली - कटरा एक्सप्रेस वे बन कर तैयार हो जाएगा.

उन्होंने कहा कि दिल्ली - कटरा एक्सप्रेस वे बनने के बाद दिल्ली से चंडीगढ़, देहरादून और हरिद्वार का सफर भी मात्र दो घंटे का होगा. खासबात ये है कि दिल्ली से कटरा की दूरी 727 किलोमीटर से घट कर 572 किलोमीटर रह जाएगी.

Nitin GadkarimumbaiDelhiTransport Minister

Recommended For You

editorji | भारत

Chhattisgarh: छत्तीसगढ़ में दर्दनाक हादसा! कुएं में जहरीली गैस के रिसाव से पांच लोगों की मौत

editorji | भारत

Arvind Kejriwal Arrest: CM केजरीवाल के मामले में दिल्ली HC का CBI को नोटिस, कब होगी अगली सुनवाई?

editorji | भारत

Noida के Logix Mall में आग लगने की वजह से मची चीख-पुकार, देखें हाहाकारी VIDEO

editorji | भारत

Paris 2024 Olympics: PM मोदी ने खिलाड़ियों से की बात, दिया ये खास मंत्र

editorji | भारत

Amritpal Singh: अमृतपाल सिंह को शपथ ग्रहण के लिए दिल्ली ले जाया जाएगा, कैसी है पंजाब पुलिस की तैयारी?