मॉनसून का बेसब्री से इंतजार कर रहे दिल्लीवासियों को भीषण गर्मी (Heatwave) का सामना करना पड़ रहा है. दिल्ली (Delhi) में पारा 43 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है. उमस भरी गर्मी के बीच मंगलवार को सीजन में पहली बार दिल्लीवासियों को लू के थपेड़े झेलने पड़े. बताया जा रहा है कि यह मॉनसून सीजन (Monsoon season) की पहली लू है. सामान्य तौर पर दिल्ली में 20 जून तक ही भीषण गर्मी का प्रकोप रहता है. इससे पहले वर्ष 2012 में अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचा था. वहीं, 11 जून 2019 को दिल्ली का अधिकतम तापमान 45.6 डिग्री सेल्सियस रहा था.
भारतीय मौसम विज्ञान विभाग का कहना है कि मानसून में देरी के कारण कुछ दिन और भीषण गर्मी दिल्ली के लोगों को झेलनी पड़ सकती है. हालांकि 2 जुलाई से हल्की बारिश से तापमान में कमी आने की उम्मीद है.