दिल्लीवासियों को बुधवार को लू (Heatwave) के जबरदस्त थपेड़ों का सामना करना पड़ा और तापमान 43.5 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया, जो इस साल अब तक का सबसे अधिक तापमान (Temperature) है. बढ़े तापमान की वजह से दिल्ली (Delhi) में येलो अलर्ट जारी है. भारत मौसम विज्ञान विभाग ने यह जानकारी देते हुए कहा कि यहां मॉनसून (Monsoon) आने में कम से कम एक सप्ताह और लगेगा. दिल्ली में सोमवार को इस गर्मी की पहली लू चली थी और तापमान 43 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया था. शुक्रवार को हल्की बारिश और धूल भरी आंधी के कारण पारा 40 डिग्री के नीचे आने का अनुमान है.
बता दें आमतौर पर मानसून 27 जून तक दिल्ली पहुंच जाता है और 8 जुलाई तक पूरे देश में आ जाता है. पिछले साल मानसून 25 जून को दिल्ली पहुंच गया था और 29 जून तक पूरे देश में आ गया था.