कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच दिल्ली सरकार ने बुलाई आपात बैठक, एक्शन प्लान पर होगी समीक्षा

Updated : Apr 01, 2021 23:31
|
Editorji News Desk

दिल्ली में कोरोना के बढ़ते मामलों पर मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने शुक्रवार को आपात बैठक बुलाई है. ये बैठक शुक्रवार को शाम 4 बजे मुख्यमंत्री आवास पर होगी. बैठक में दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन, स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों समेत अन्य संबंधित विभागों के अधिकारी भी मौजूद रहेंगे. बैठक में दिल्ली में बढ़ते कोरोना केस की रोकथाम के लिए एक्शन प्लान, वैक्सीनेशन की मौजूदा स्थिति, कंटेनमेंट जोन, अस्पतालों के बेड प्रबंधन और सीरोलॉजिकल सर्वे के साथ मौजूदा समय में कोरोना केस की मैपिंग की समीक्षा की जाएगी. बता दें कि दिल्ली में 80 हजार से ज्यादा टेस्ट रोजाना किए जाने का लक्ष्य सरकार ने तय किया है. वहीं वैक्सीनेशन सेंटर की संख्या बढ़ाकर करीब 600 कर दी गई है.

CoronaGovernmentDelhicases

Recommended For You

editorji | भारत

Rain Alert: कई राज्यों में भारी बारिश की WARNING, देखें मौसम विभाग का बड़ा अलर्ट

editorji | भारत

Gujarat: सिविल अस्पताल में घुसा बारिश का पानी, मरीजों को किया गया बाहर

editorji | भारत

Assam Flood: असम में बाढ़ से बिगड़े हालात, आठ और लोगों की मौत

editorji | भारत

Delhi University में LLB की परीक्षाएं स्थगित, आज से ही होना था एग्जाम

editorji | भारत

Haryana: नूहं जेल में दो कैदियों ने  कथित तौर पर की आत्महत्या