दिल्ली में 9 साल की दलित (Dalit Girl Rape) बच्ची की संदिग्ध मौत की घटना के बाद मंगलवार (Kejriwal meets family) से ही राजनेताओं का पीड़ित परिवारों से मिलना जारी है, बुधवार को कांग्रेस सांसद राहुल गांधी के बाद दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल पीड़ित परिवार से मिलने पहुंचे, लेकिन मुख्यमंत्री को खासे विरोध का सामना करना पड़ा. बावजूद इसके केजरीवाल मंच तक पहुंचे लेकिन यहां भी वो मंच से गिर गए, बाद में सुरक्षाकर्मियों की मदद से वो संभल पाए, जिसके बाद वो गाड़ी में सवार होकर लौट गए.
इधर दिल्ली सरकार ने पीड़ित परिवार को दस लाख रुपये की आर्थिक मदद देने का ऐलान किया है, साथ ही सरकार ने कहा कि वो इस मामले की मजिस्ट्रेट जांच भी करवाएगी, साथ ही दिल्ली सरकार ने केंद्र सरकार से कहा कि दिल्ली में कानून व्यवस्था दुरुस्त करने के लिए वो कड़े कदम उठाए, हम मदद करेंगे. बता दें कि 9 साल की दिल्ली कैंट इलाके में रविवार को एक 9 साल की बच्ची की संदिग्ध मौत की खबर आई, परिवार ने आरोप लगाया कि बच्ची का रेप कर उसकी हत्या कर दी गई है, इस मामले में 4 लोगों को गिरफ्तार किया गया है.
ये भी देखें Corona Update: देश में नए मामले फिर 40 हजार से ज्यादा , 50 फीसदी केस केरल से