दिल्ली में रहने वाली सोशल मीडिया इनफ्लुएंसर हिमांशी(Social Media Influencer Himashi) की यमुना नदी(Yamuna) में लाश मिली है. दिल्ली(Delhi News) के कश्मीरी गेट के पास हिमांशी की लाश मिली और 2 दिन पहले ही बुराड़ी थाने में हिमांशी के लापता होने की शिकायत दर्ज करवाई गई थी. शिकायत 24 जून को दर्ज करवाई गई जिसमें कहा गया था कि हिमांशी सुबह घर से निकली और देर रात तक नहीं लौटी साथ ही उसका फोन भी बंद है. पुलिस ने शुरुआती छानबीन के बाद कहा है कि हिमांशी ने यमुना नदी में छलांग लगाकर खुदकुशी की है. हिमांशी के शरीर पर चोट के कोई निशान नहीं मिले हैं. फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और हिमांशी की लाश को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है.