दिल्ली में एकबार फिर से हवा की गुणवत्ता खराब हो रही है. सोमवार सुबह दिल्ली का AQI 294 दर्ज किया गया जो कि बेहद खराब की श्रेणी में आता है. रविवार को दिल्ली का औसत AQI 256 मापा गया था. जाहिर है हर गुजरते दिन के साथ हवा और खराब हो रही है. सरकारी एजेंसियों के अनुसार तापमान में गिरावट और हवा की गति में धीरे-धीरे कमी आने के कारण आने वाले दिनों में दिल्ली की हवा फिर दमघोटू हो जाएगी. मौसम विज्ञान विभाग के वैज्ञानिकों ने दिल्ली सहित उत्तर और उत्तर-पश्चिम भारत के कुछ हिस्सों में इस सर्दी में न्यूनतम तापमान सामान्य से नीचे रहने का अनुमान लगाया है.