देश की राजधानी दिल्ली में कोरोना के दैनिक मामले रोजाना रिकॉर्ड बना रहे हैं. सोमवार को दिल्ली में कोरोना के 1904 नए मामले सामने आए हैं, जबकि 6 लोगों की जान चली गई है. ये इस साल का सबसे बड़ा आंकड़ा है. इससे पहले 13 दिसंबर को 1984 संक्रमित मिले थे. ये लगातार पांचवा दिन है जब दिल्ली में 1500 से अधिक मामले रिपोर्ट किए गए हैं. राजधानी में कुल मामलों की संख्या बढ़कर 6 लाख 59 हजार 619 हो गई है. अभी तक 6 लाख 40 हजार 575 लोग ठीक हो चुके हैं. दिल्ली में मरने वालों का आंकड़ा बढ़कर 11 हजार 12 हो गया है. अभी 8032 लोग इस बीमारी से संक्रमित हैं, जिनका इलाज चल रहा है.