Kangana Ranaut Vs Javed Akhtar: कंगना रनौत के खिलाफ गीतकार जावेद अख्तर ने जो मानहानि केस किया था, उसकी सुनवाई बॉम्बे हाईकोर्ट ने 14 सितंबर तक के लिए टाल दी है. दरअसल ये केस मुंबई की अंधेरी कोर्ट में चल रहा है, हालांकि इसमें कंगना को 25 मार्च को जमानत मिल गई थी लेकिन केस खत्म नहीं हुआ है. इस दौरान अदालत में कंगना के पेश न होने से कोर्ट ने बुधवार का अल्टीमेटम कंगना को दिया था, पेश न होने की सूरत में उनके खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी करने की चेतावनी दी थी.
इसी के खिलाफ कंगना बॉम्बे हाईकोर्ट गई थीं जहां उन्होंने अर्जी देकर अंधेरी कोर्ट के मुकदमे को खारिज करने की मांग की है. आपको बता दें कि कंगना ने सुशांत सिंह राजपूत केस के बाद एक टीवी इंटरव्यू में जावेद अख्तर का नाम घसीटा था, जिसके खिलाफ जावेद ने नवंबर 2020 में कंगना के खिलाफ मानहानि का केस दर्ज कराया था.
ये भी पढ़ें : Karan Johar को भारी पड़ गया शनाया कपूर का पहला एड शेयर करना, ट्रोल्स ने कहा- नेपोटिज्म