India @75: 15 अगस्त और पतंगबाजी... सिर्फ शौक नहीं परंपरा भी, जानिये इसकी कहानी

Updated : Aug 15, 2020 02:19
|
Editorji News Desk

स्वतंत्रता दिवस (Independence Day) की जब बात होती है तो पतंजबाजी का भी जिक्र जरूर होता है. खासकर उत्तर भारत में लोगों के लिए, आजादी का जश्न बिना पतंग उड़ाये अधूरा सा रहता है. छतों पर चढ़कर आसमान में पतंगों की लड़ाई देखे बिना तो उनका दिन मानो पूरा ही नहीं होता. 

लेकिन सवाल ये है कि 15 अगस्त को पतंग क्यों उड़ाते हैं.अब आप कहेंगे कि पतंग आजादी का प्रतीक होते हैं, हवा में दूर उड़ते अठखेलियां खाते पतंग खुशी और जश्न को बढ़ाते हैं. आइए आपको बताते हैं इसकी कहानी.

ये भी पढ़ें | जब फिल्मी पर्दे पर नजर आई Kargil की लड़ाई: जानिए उन फिल्मों के बारे में जो सुनाती हैं उस दौर के किस्से

तो चलिए ब्रिटिश राज में, इस दौर में बात 1927 की जब साइमन कमीशन का विरोध भारतीयों ने पतंग उड़ा कर किया. कहते हैं तब से ही रंग-बिरंगी पतंगों का चलन शुरू हुआ और आजादी के बाद स्वातंत्रता दिवस के मौके पर ये दिनचर्या में शुमार भी. अब ट्रेंड की बात करें तो वक्त के साथ साथ इन पतंगों के रंग और उनपर बने कैरेक्टर्स में बदलाव होता आया है. 

हालांकि, कोरोना संकट के बीच इस साल आजादी का जश्न छोटा होगा, लेकिन आपको उदास होने की जरूरत नहीं है. बस उठाइये पतंग और अपनी छत पर शुरू हो जाइए. न कोई बाहरी कॉन्टैक्ट और न कोरोना का खतरा.

ये भी पढ़ें | स्वातंत्रता दिवस 2021: देशभक्ति पर बनी 5 फिल्में!

Independence DayIndian Flag

Recommended For You

editorji | लाइफ़स्टाइल

Egg Recipe: अदिति राव हैदरी ने शेयर की अंडे की ये स्पेशल रेसिपी, ब्रेकफास्ट के लिए है परफेक्ट

editorji | लाइफ़स्टाइल

Jackfruit Day 2024: पहली बार इस आइलैंड में की गई थी कटहल उगाने की कोशिश, यहां से लिया गया फल का नाम

editorji | लाइफ़स्टाइल

गुजराती रस्म के लिए राधिका ने पहना पिंक बांधनी लहंगा, खूबसूरती देख रह आप भी हो जाएंगे कायल

editorji | लाइफ़स्टाइल

अनंत और राधिका की शादी की रस्म में ईशा और श्लोका का दिखा ट्रेडिशनल लुक, चुराई लाइमलाइट

editorji | लाइफ़स्टाइल

Ashadha Gupt Navratri 2024: जानें गुप्त नवरात्रि में किस वाहन पर सवार होकर आएंगी माता रानी