बुलंदशहर गैंगरेप पीड़िता की मौत, CO सहित 6 पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई

Updated : Nov 18, 2020 08:56
|
Editorji News Desk

UP के बुलंदशहर की रहने वाली नाबालिग रेप पीड़िता की मंगलवार शाम इलाज के दौरान मौत हो गयी. पीड़िता का दिल्ली के आरएमएल अस्पताल में इलाज चल रहा था. बताया जा रहा है कि पीड़िता पर पेट्रोल डालकर जिंदा जलाने की कोशिश की गई थी. इसमें पीड़िता का शरीर लगभग 90 फीसदी तक जला गया था. पीड़िता के परिजनों ने आरोप लगाया कि रेप के आरोपी के परिजन नाबालिग को आग के हवाले कर दिया. परिवारवालों ने बताया कि सोमवार को आरोपी के परिजनों ने शिकायत वापस न लेने पर युवती को जान से मारने की धमकी दी थी. बता दें 4 माह पहले नाबालिग से रेप हुआ था. हरकत में आई पुलिस ने इस मामले में सात लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर तीन आरोपियों को अरेस्‍ट कर लिया है. इस जघन्‍य घटना में 1 सीओ, 2 इंस्पेक्टर, 2 सब-इंस्पेक्टर, 1 कांस्टेबल पर कार्रवाई की गई है.

rapeयोगी आदित्यनाथरेपGangrapedeathमौतBulandshahrYogi Adityanathउत्तर प्रदेशबुलंदशहरUttar Pradeshगैंगरेप

Recommended For You

editorji | भारत

Rain Alert: कई राज्यों में भारी बारिश की WARNING, देखें मौसम विभाग का बड़ा अलर्ट

editorji | भारत

Gujarat: सिविल अस्पताल में घुसा बारिश का पानी, मरीजों को किया गया बाहर

editorji | भारत

Assam Flood: असम में बाढ़ से बिगड़े हालात, आठ और लोगों की मौत

editorji | भारत

Delhi University में LLB की परीक्षाएं स्थगित, आज से ही होना था एग्जाम

editorji | भारत

Haryana: नूहं जेल में दो कैदियों ने  कथित तौर पर की आत्महत्या