उत्तराखंड भारी बारिश की वजह से गंगा नदी में जलस्तर बढ़ने के कारण प्रयागराज(prayagraj news) में एक नई समस्या सामने आ गई है. प्रयागराज में नदी किनारे दफनाए गए शव अब बाहर आने लगे हैं. गुरुवार तक करीब 100 से ज्यादा शवों (Dead Bodies Besides Ganga) का अंतिम संस्कार नगर निगम ने किया है. नगर निगम के अधिकारियों ने कहा है कि कई महिलाओं के शव मिले हैं जिसमें उनकी हाथों में नेल पॉलिश लगी हुई है और साड़ियां भी लिपटी हुई हैं. बता दें कि कोरोना की दूसरी लहर में प्रयागराज में गंगा किनारे सैकड़ों शव दफनाए गए थे. अब जलस्तर के बढ़ने के बाद बारिश और दरिया के कटने के कारण दफनाए गए शव बाहर आ रहे हैं. नगर निगम के अधिकारियों का कहना है कि ऐसा पहली बार हो रहा है.